बांका , जून 24 -- बिहार के बांका जिले में धोरैया थाना क्षेत्र के बेलडीहा मोड़ के समीप पुलिस ने 2000 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक ट्रैक्टर के डाला में लकड़ियों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 743 लीटर है।उन्होंने बताया कि इस मामले में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव निवासी संतोष कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से शराब सेवन के आरोप में 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित