बांका, 01सितम्बर (वार्ता) बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ)अमित प्रताप सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 75 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बाबू प्रसाद ने बताया कि फुल्लीडुमर प्रखंड के रहने वाले गौतम कुमार ने विभाग को जानकारी देते हुए आरोप लगाया था कि प्रखंड में चल रही योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बीडीओ 8 प्रतिशत राशि की माँग कर रहे हैं।
इसके बाद निगरानी विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित किया, जिसकी देखरेख में 75 हजार रूपए बीडीओ को उनके बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में दिए गये और उन्हें पैसा लेते हुए रंगेहांथों गिरफ्तार कर लिए गया।
इस कारवाई के बाद निगरानी की टीम बीडीओ अमित प्रताप सिंह और उनके रिश्तेदार बच्चू लाल को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित