बांका, मार्च 16 -- बिहार में बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्ले किड्स आवासीय स्कूल में आग लग गयी, जिससे छह बच्चे बेहोश हो गये।
अनुमंडल पदाधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह जगतपुर स्थित एक प्ले किड्स आवासीय स्कूल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। इस घटना में आवासीय परिसर में सो रहे छह बच्चे दम घुटने से बेहोश हो गये। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकाला।
सूत्रों ने बताया कि बच्चों को सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित