बांका , अप्रैल 23 -- बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि सुल्तानगंज - देवघर स्टेट हाइवे रोड पर साहिबगंज के निकट एक कार की डिक्की से 66 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रायसर नयाटोला गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित