बांका, 24मार्च (वार्ता) बांका में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुमार अमित मनु ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में दोषी पाकर सात अपराधियों को आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है।
इस मामले में न्यायाधीश ने जिले के बंधुआकुरा थाना क्षेत्र के खानगर गांव के योगेंद्र यादव, बंटी यादव के साथ तीन सहोदर भाइयों रोहित यादव, विक्की यादव, प्रमोद यादव तथा दो सहोदर भाइयों छब्बू यादव एवं मृत्युंजय यादव को उम्रकैद तथा पचास-पचास हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जिला अभियोजन पदाधिकारी आनन्द बाबू ने बताया कि अभियुक्तों ने 2020में गांव के ही 11वर्षीय आशीष कुमार की उस समय चाकू मार कर हत्या कर दी, जब वह अपने घर के छत पर सोया हुआ था। इस संबंध में मृतक की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित