बांका , मार्च 20 -- बांका जिले में कटोरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज कटोरिया थाना के घोरमारा गांव में भागते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा और इसके पास से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इस कार्रवाई में कटोरिया थाना के घोरमारा गांव के निसार अंसारी तथा चांदन थाना के चेरापारी गांव के रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी पूर्व में भी कई अपराध में संलग्न बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित