मिर्जापुर , मई 2 -- मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार की रात बहुभोज में चली गोली से युवक की मौत हो गई। युवक के सीने में गोली लगी है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह शनिवार को बताया कि देहात कोतवाली के रानीबारी गांव में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि रानी बारी गांव निवासी गुलाबचंद के बेटे सूरज का बहुभोज था। राजापुर गांव निवासी 22 वर्षीय अजय रैदास भी बहुभोज में शामिल होने आया था। रात लगभग दस बजे कार्यक्रम स्थल के पास चली गोली से अजय की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित