पटना, जनवरी 21 -- बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज कुमार की अदालत में बुधवार को मामले के पांच आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। पटना जिला लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि मामले के आरोपित हर्ष कुमार, भीम कुमार, सदमान हसन खान उर्फ निशु खान, विजय कांत पांडेय उर्फ धन्नु उर्फ रुद्र पांडेय और तौसिफ रजा उर्फ बादशाह के खिलाफ आरोप तय किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी।

गौरतालब है कि 17 जुलाई 25 को अपराधियों ने पारस अस्पताल के कमरे में घुसकर गोली मारकर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी थी । घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये थे। इस संबंध में शास्त्रीनगर थाना में कांड संख्या 494/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुछ आरोपितों को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित