बहराइच , अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 354 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार फखरपुर पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम गायघाट संपर्क मार्ग के मोड़ पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और पूछताछ की तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मजगउंवा, कंजीकला निवासी इसरार खान (24) और नियाजुद्दीन (23) के रूप में हुई,वहीं जामा तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 354 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध फखरपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर दोनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में मेरे स्वयं के अलावा अपराध निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता तथा पुलिसकर्मी स्वतंत्र विक्रम सिंह, अमर सिंह, सोनू यादव और अनिल यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित