बहराइच , फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के भोपतपुर चौकी के पास रविवार शाम स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल से रामकुमार अपने बच्चे राशी (5), प्रिंस (7) और एक वर्षीय प्रीतम के साथ ससुराल लाला पुरवा थाना नानपारा से घर लौट रहे थे। भोपतपुर के पास स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया और जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा, जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित