बहराइच , मई 06 -- नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36.22 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम चकिया रोड से शिवपुर मोहरनिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 36.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस कि पूंछताछ में आरोपी नें अपना नाम फैयाज अहमद उर्फ पुच्चे (26) निवासी मुनीरगंज केवलपुर थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच बताया जिसे पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बन्ध में तजाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत नें बताया कि आरोपी के पास से तालशी के दौरान 100 रुपये नकद, एक ओप्पो मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाना रूपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई शुरू कि गयी| गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ रूपईडीहा थाने में चोरी, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में पूर्व से तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित