बहराइच , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने, पोक्सो एक्ट और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी एवं पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के किला मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को 12 अप्रैल को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उसकी पुत्री को विवाह और धर्म परिवर्तन की नीयत से अपने साथ ले गया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने धमकी दी और अभद्रता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित