झुंझुनू , मई 23 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के सदर थाना क्षेत्र में दौरासर गांव में शनिवार को सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीरों ने मालियों की ढाणी स्टैंड के पास सड़क किनारे शव पड़ा देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बीडीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान रामरतन जाट (45) निवासी मालियों की ढाणी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद उसकी मौत का कारण पता चलेगा वहीं परिजनों का कहना है कि तेज गर्मी और धूप के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित