श्रीगंगानगर , जून 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में शुक्रवार को पदमपुर जा रही एक निजी बस के इंजन में अचानक आग लगने से बस में सवार लोगों में घबराहट फैल गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में श्रीगंगानगर से रवाना हुई बस के इंजन में श्रीगंगानगर- पदमपुर मार्ग पर चक 18 बीबी टोल नाके के पास अचानक शॉटसर्किट से आग लग गई। उस समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित