भरतपुर , मार्च 17 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर मंगलवार सुबह सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई इससे कई यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरेली से जयपुर की ओर जा रही स्लीपर कोच बांसी क्षेत्र में चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से निकाला। बस में करीब 35 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर लोगों का मौके पर ही उपचार किया गया जबकि सात घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित