श्रीगंगानगर , जुलाई 20 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर रविवार देर रात बस पलटने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जोधपुर से लुधियाना जा रही थी। रात करीब एक बजे विश्वकर्मा मार्केट में अचानक एक गाय के आगे आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे आठ महीने का बालक माधव की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गये।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से 14 घायलों को गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों में रिशिका (35), दिवांशी (छह) बबीता (28), अरमान (35), जतिन (32), जगदीश (50), रौशनी (35), जबर कुमार (40), उर्मिला (25), सीताराम (45), कृष्णकुमार (45), संतोष (42), पाना (50), कुणाल (25), माघसिंह (35) और नरपत (17) शामिल हैं।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित