हांसी , अक्टूबर 04 -- हरियाणा के हांसी में रविवार को हांसी में गवर्नमेंट कॉलेज के पास बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर में बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की ड्राइविंग साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का स्टेयरिंग और इंजन के कई पार्ट्स उखड़कर कई फुट पीछे जा गिरे। वहीं डंपर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित