भरतपुर , जुलाई 23 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई के हलैना मार्ग पर गुरुवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 से अधिक लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई में रिंकू सैनी निजी विवाह स्थल में बुधवार रात अपनी पुत्री की शादी करने के बाद उसे विदा करके परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ अपने घर जयपुर लौट रहा था। हलैना सड़क मार्ग पर अचानक चलती बस का एक्सल टूटने से बस के दोनों पहिए निकल गये। इससे बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को नदबई के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित