भीलवाड़ा , अगस्त 22 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में भीलवाड़ा-राजसमंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में "सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी डिपो की रोडवेज बस सहाड़ा के निकट एक ट्रक से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान बस की चपेट में मोटर साइकिल सवार सलीम मोहम्मद (65) आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सलीम सेवानिवृत्त शिक्षक थे। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण गंगापुर चिकित्सालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सालय परिसर में एकत्र हो गए। परिजनों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और रोडवेज विभाग की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित