भरतपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीग जिले के सीकरी में ठेकरी निवासी आरिका जाटव (आठ) अपने मामा की शादी में टोहिला गांव आईं हुई थी। सुबह सड़क पार कर रही थी कि वहां से निकल रही बस ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाकर बालिका का शव नदबई चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने रोडवेज बस अपने कब्जे में ले ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित