बस्ती , अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की छावनी थाने की पुलिस ने गुरूवार को एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने गुरूवार को बताया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी प्रिन्स वर्मा निवासी गनेशपुर थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या को छावनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके इसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन तथा एक मोबाइल फोन व नगदी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उसके द्वारा हाईवे पर गैंग बनाकर डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। ये काफी दिनों से वांछित चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित