बस्ती , अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) के चुनाव में 86.4प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) के चुनाव में 2045मतदाता पंजीकृत थे जहां पर एक हजार 768 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है।
मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिसअधीक्षक ओमवारी सिंह द्वारा मतदान स्थलों का निरीक्षण किया गया है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ध्रुप कुमार त्रिपाठी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डा संजयन त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित