बस्ती , सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव खेत देखने गये एक व्यक्ति पर नील गाय ने रविवार को अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी जैसराम (48) अपना खेत देखने के लिए सीवान में गये थे अपने खेत के पास जैसे ही पहुंचे अचानक बड़े सीग वाला एक नील गाय ने हमला कर दिया जिससे जैसराम गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जैसराम बैहार गांव के पूर्व प्रधान थे इनके निधन से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है।
ग्रामीणों ने नील गाय की समस्या को लेकर आवाज उठाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में नील गाय की संख्या अधिक है और नील गाय गांव में भी भागते हुए आ जाते है किसी दिन और बड़ा हादसा हो सकता है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित