बस्ती , अप्रैल, 11 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार लाख 20 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त ने बताया कि नकली नोट चलाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों मुस्तफा,नबीउल्लाह,हबीबुर्रहमान,मणिकान्त चौधरी और नबीउल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार करके इनके कब्जे से चार लाख 20 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बलरामपुर,महाराजगंज तथा नेपाल में नकली नोट का कारोबार कर रहे थे। ये लोग एटीएम के बाहर घूमते रहते थे और जैसे ही कोई व्यक्ति बैंक से पैसा निकालने के लिए जाता था पीछे से ये लोग रूपया दुगना करने के नाम पर असली नोट लेकर नकली नोट थमा देते थे।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल और भी लोगों का तलाश पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित