बस्ती , अगस्त 29 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनतला गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि बनतला गांव निवासी शशांक शुक्ला (33) सुबह खेत देखने के लिए जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित