बस्ती , जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सनी गांव के समीप झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां झाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के पास एक साइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस्ती सहित आसपास के जनपदों की गुमशुदगी रिपोर्टों से शव का मिलान कराया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित