बस्ती , मई 17 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाने की पुलिस ने रविवार को जाली मुद्रा का कारोबार करने वाले तीन अभियुक्तों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय नोट की जाली मुद्रा का कारोबार करने वाले तीन अभियुक्त जंग बहादुर पटेल, शिव कुमार निवासी थाना धनघटा तथा राजकुमार निवासी थाना महुली बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार करके इनके विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। ये लोग काफी दिनों से जाली नोट का कारोबार करते थे इससे पहले भी इनके विरूद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा जाली नोट से जो धन अर्जित किया गया है उसका जप्तीकरण भी कराया जायेगा और इस गिरोह में शामिल और लोगों के बारे में भी पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किया जा रहा है ठोस सबूत के आधार पर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित