बस्ती , मई 26 -- , उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाने की पुलिस ने छह वर्षीय मासूम की हत्यारोपी माँ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी खास गांव में 13 मई को कीर्ति सिंह ने अपने छह वर्षीय पुत्र प्रभव सिंह उर्फ यशवर्धन का गला रेतकर हत्या कर दिया था। उसके बाद उसी चाकू से अपना भी गला रेत लिया था लेकिन चिकित्सालय ले जाने के बाद कीर्ति सिंह की जान बच गयी। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया है कि बार-बार परिवार वालों की तरफ से ताना मारा जा रहा था उसके बाद सास द्वारा भी आये दिन विवाद किया जा रहा था । इन्हीं सब बातों से तंग आकर मैंने इतना बड़ा कदम उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित