बस्ती , फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पचपेड़िया मोहल्ले में रविवार को करंट की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि काजल (12) और करिश्मा (10) निवासी काशी राम आवास, थाना कोतवाली, कूड़ा बीनने के लिए पचपेड़िया मोहल्ले में गई थीं। इसी दौरान करिश्मा अचानक करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में काजल ने उसे पकड़ लिया, जिससे वह भी करंट से प्रभावित हो गई। दोनों बालिकाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित