बस्ती , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बनहा निवासी लालमन यादव को महाराजगंज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। वह काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी न होने के कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित