बस्ती , सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के अमहट घाट के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के अमहट घाट के समीप एक अज्ञात 65 वर्षीय व्यक्ति का शव दिखाईं पड़ रहा है सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।पुलिस आसपास के इलाके में शव का पहचान कराने जुटी हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित