जगदलपुर , अक्टूबर 22 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत और एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर सर्व अनुसूचित जाति समाज ने आज गहरा दुख व्यक्त किया है। समाज ने हादसे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित