जगदलपुर, 23 अप्रैल 2026 ( वार्ता ) शासन की ओर से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ों को पुनर्जीवित करने की दिशा में संचालित 'ज्ञानभारतम' पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान अब बस्तर के ग्रामीण अंचलों में अपनी सफलता के नए अध्याय लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत बेसोली के ग्राम बोड़नपाल और ग्राम पंचायत कोलचुर में अत्यंत प्राचीन ताड़पत्र (पांडुलिपियां) प्राप्त हुई हैं, जो क्षेत्र की सदियों पुरानी बौद्धिक और साहित्यिक संपन्नता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
इन अनमोल धरोहरों की खोज ने प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास को सहेजने के इस महाभियान को एक नयी ऊर्जा प्रदान की है। ज्ञानभारतम' पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा को न केवल सहेजने, बल्कि उसे आधुनिक स्वरूप में संकलित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित