जगदलपुर , सितम्बर 10 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने चार प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में 'हेलमेट बैंक' की शुरुआत की है।

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े करंदोला, बालेंगा, कुदालगांव और घाट लोहंगा में हेलमेट बैंक स्थापित किए गए हैं। इसके जरिए जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालक यात्रा से पहले हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे।

अनुविभागीय दंडाधिकारी बस्तर गगन शर्मा ने बताया कि करंदोला, बालेंगा और कुदालगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित हैं, जहां भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का जोखिम रहता है। इसे देखते हुए इन स्थानों पर हेलमेट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित