, May 19 -- जगदलपुर, 18 मई (वार्त) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान सोमवार रात आयोजित "बस्तर के संग" लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और खानपान का आनंद लिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव तथा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बस्तर के पारंपरिक कलाकारों ने लोक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बस्तर बैंड के गीतों ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह समेत अन्य अतिथियों ने बस्तर की लोक संस्कृति और कला की सराहना करते हुए स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के दौरान अतिथियों ने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया। पूरे कार्यक्रम में बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और आदिवासी परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित