सरगुजा , फरवरी 03 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रेशर हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 32 बसों एवं ट्रकों पर कुल 64,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटवाकर निर्धारित मानकों वाले हॉर्न लगाने की हिदायत दी गई है।

इस अभियान का उद्देश्य प्रेशर हॉर्न से उत्पन्न होने वाली ध्वनि प्रदूषण एवं दुर्घटना के खतरे को कम करना था। पुलिस के अनुसार, भारी वाहनों में लगे तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न राहगीरों व अन्य चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं तथा कई बार अचानक बजने से दुर्घटना का जोखिम पैदा करते हैं। साथ ही, यह तेज आवाज लोगों की सुनने की क्षमता को भी नुकसान पहुंचाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित