लखनऊ , मई 23 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती रविवार को लखनऊ में पार्टी की बड़ी और विशेष बैठक को संबोधित करेंगी।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बैठक रविवार सुबह 11 बजे बसपा राज्य कार्यालय, 12 माल एवेन्यू में होगी।
बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें पार्टी संगठन की जमीनी और आर्थिक मजबूती तथा सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने को लेकर पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित