लखनऊ , जुलाई 30 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता पंडित नीरज शर्मा ने गुरुवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, पंडित नीरज शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में आस्था जताई।
कांग्रेस के अनुसार, पंडित नीरज शर्मा राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नीरज शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित