जौनपुर , मई 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने गुरुवार को उर्दू शायर बशीर बद्र के निधन गहरा शोक प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि अपनी नर्म लहजे की ग़ज़लों और इंसानी रिश्तों को बेहद सादगी से बयां करने वाले बशीर बद्र दशकों तक उर्दू अदब की पहचान बने रहे।

श्री सिंह ने कहा कि कानपुर में 15 फरवरी 1935 को जन्मे बशीर बद्र का असली नाम सैयद मोहम्मद बशीर था। उन्होंने कहा कि बशीर बद्र को बचपन से ही शायरी लिखने का शौक था। उनकी पहली ग़ज़ल सातवीं कक्षा के दौरान प्रसिद्ध पत्रिका 'निगार' में प्रकाशित हुई थी। इस रचना के बाद स्थानीय साहित्यिक मंचों पर उनकी चर्चा होने लगी। धीरे-धीरे उन्होंने उर्दू शायरी में अपनी अलग और खास पहचान बना ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित