चमोली , सितंबर, 26 -- । हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में शनिवार को बर्फबारी के बाद प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कड़ाके की ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं।

दूसरी ओर, प्रतिकूल मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं और जोखिम भरे रास्तों पर उनका हाथ थामकर उन्हें सुरक्षित पार करा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित