बरेली , मई 08 -- भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने थाना इज्जत नगर बैरियर-2 पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दारोगा विमल सिंह चौहान ने मुकदमे में मदद के नाम पर दस हजार रूपये की मांग की थी।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों साथ उप निरीक्षक विमल सिंह चौहान निवासी ग्राम पिपरखण्ड थाना सरोजनी नगर लखनऊ को शुक्रवार दोपहर 13:40 बजे पर बैरियर-2 पुलिस चौकी अन्दर से रिश्वत रूप में 10,000 रुपये लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा है।

शुक्रवार दोपहर शिकायतकर्ता एन्जिला मैसी के विरुद्ध धारा 115(2),352,351 (3) बीएनएस थाना इज्जत नगर बरेली के निस्तारण के एवज में 10,000 रुपये उप निरीक्षक विमल सिंह चौहान मांगे थे। इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गयी, शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने आरोपी विमल सिंह चौहान को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित