बरेली, मई 03 (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बरेली में तहसील मीरगंज थाना तिलमास गांव स्थित एक तालाब में तीन युवकों के शव तैरते हुए मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतकों की पहचान अंश, आयुष और देव रूप में हुई है। जानकारी अनुसार, रविवार दोपहर कुछ ग्रामीण तालाब पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शवों पर पड़ी। इसके बाद तुरंत गांव में सूचना फैल गई और परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

परिजन तीनों युवकों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक और भय का माहौल है।

घटना सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मीरगंज संजय तोमर पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार सायं 4:30 सूचना प्राप्त हुई कि गांव तिलमास में दोपहर में 2 से 3 बजे के बीच में तीन बच्चे त्रिवेंद्र पुत्र चरण सिंह यादव उम्र 10 वर्ष आयुष पुत्र जियालाल कश्यप उम्र 9 वर्ष अंश पुत्र सुरेंद्र पाल गंगवार उम्र 8 वर्ष गांव के तालाब नहाने गए थे जिसमें तीनों बच्चे डूब गए , तीनों बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित