बरेली , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी निवासी भगवान दास ने स्थानीय दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। परिवार के सदस्यों ने इससे बने पकवान खाने के कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीमार लोगों में भगवान दास, उनकी पत्नी, बेटे और अन्य परिजन शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है और हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू आटा के नमूने जांच के लिए लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित