वाराणसी , अप्रैल 20 -- काशी में बरसात से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयासों के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को चितईपुर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर महापौर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित