नरसिंहपुर , जून 12 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट पर नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बरमान रेत घाट पर नहाते समय ग्राम पिपरिया निवासी ऋतिक चडार (21) और गुंदरई सुआतला निवासी अभिषेक चडार (21) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तत्काल नदी से बाहर निकाला।

परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित