भरतपुर , मई 21 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ बनास नदी में नहा रहे 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जान कारी के अनुसार करीब आधे घंटे की तलाश के बाद परिजनों ने बच्चे को नदी से ढूंढ़ निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरी पहाड़ी गांव का मक्खन अपने बेटे पीयूष (10), भाई और भतीजे के साथ दोपहर में बनास नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पीयूष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित