बदायूं , अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। मदनजुड़ी गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चचेरे-तहेरे तीन भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। हत्सा गांव निवासी चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बिसौली कस्बा जा रहे थे। इस हादसे में मृतकों की पहचान निखिल उर्फ नितिन (19), रोहन (20) और ऋषभ (18) के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। बाइक रोहन चला रहा था, जिसने करीब दो महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिवा (18) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त शिवा को दवा दिलाने के लिए बिसौली जा रहे थे। शिवा का हाल ही में अग्निवीर में चयन हुआ था, लेकिन हादसे ने उसके सपनों पर ग्रहण लगा दिया।टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे उड़ गएlप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूल वैन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त चारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्र हिरदेश कुमार कठेरिया ने बताया है कि देवरहा बाबा मेमोरियल की स्कूल बस और बाइक के मध्य हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई है जो कि आपस में रिश्तेदार थे, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैlउन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित