बदायूं l, जून 2 -- उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन ने किसी अज्ञात वाहन को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप ने किसी अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही पिकअप गंगा एक्सप्रेसवे के 199 किमी पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुसी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित