टिहरी , अप्रैल, 28 -- उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत तोताघाटी के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल युवक और युवती को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ब्यासी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में एक युवक और युवती सवार थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाल लिया गया और लापता युवती की तलाश जारी थी जो दोपहर बाद मिल गयी। दोनों गंभीर रूप से घायलोंउपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की संख्या डीएल 11 सीडी 3154है। एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्ते से नीचे उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। मौके पर एक युवक घायल अवस्था में मिला है जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि घायल युवती को काफी देर खोजबीन करने के बाद दोपहर बाद ढूंढ़ निकाल लिया गया।

घायल की पहचान अनीश (22) पुत्र संदीप के रूप में हुयी है जबकि वाहन में उसके साथ एक युवती भी सवार थी, जिसका नाम सोहनी (20) है दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित