बदरीनाथ , सितंबर, 11 -- उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में शुक्रवार तड़के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर चंद्र शर्मा और 63 वर्षीय प्रेम देवी पत्नी मदन लाल शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा से 100 से अधिक श्रद्धालुओं का दल चार सितंबर को बदरीनाथ धाम पहुंचा था। दल के साथ भागवत कथा का आयोजन भी चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे चार महिलाएं और एक पुरुष दर्शन से पहले तप्त कुंड में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान रामू देवी और प्रेम देवी लगातार डुबकी लगा रही थीं। कुछ देर बाद दोनों अचानक अचेत होकर कुंड में गिर गईं। साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने दोनों को तत्काल कुंड से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित